फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जर्जर सड़कें बनीं परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। मानेसर सेक्टर-1 में सड़कों की खराब हालत और नालों की सफाई न होने से सोसाइटी के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की सड़कें पिछले करीब एक साल से टूटी हुई हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सेक्टर-1 के निवासी अंकित यादव ने बताया कि टूटी सड़कों की वजह से रोजाना परेशानी होती है और बारिश के समय यहां से निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। वहीं, अन्य निवासी रोहित ने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत करानी चाहिए, क्योंकि खराब सड़कों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों का कहना है कि अगर पहली ही बारिश में यह हाल है तो मानसून के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें