फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भोंडसी की निर्मल दरबार कॉलोनी में बदहाल सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल से नहीं हुआ निर्माण, सीवर ठप, गड्ढों और कीचड़ से राहगीर परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। भोंडसी स्थित निर्मल दरबार कॉलोनी में सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क ऊबड़-खाबड़ होने के कारण वाहनों व पैदल चलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले पांच साल से सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। कॉलोनी में सीवर की व्यवस्था भी ठप पड़ी है। सीवर लाइनें न होने से लोगों ने अपने घरों के बाहर अस्थायी गड्ढे बना रखे हैं, जो न केवल दुर्गंध फैला रहे हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं।
न सड़क है न सीवर लाइन डाली गई
ऊबड़-खाबड़ सड़क पर गाड़ी चलाना मुश्किल है। गाड़ी में नुकसान हो जाता है और अक्सर सर्विसिंग करवानी पड़ती है। - अमित

कॉलोनी का बुरा हाल है। न तो पिछले पार्षद ने इस सड़क को बनवाया और न ही वर्तमान पार्षद ने अभी तक कोई सुधार कराया है। - लवकुश

मैं इस कॉलोनी में चार साल से रह रहा हूं। इतने समय में न सड़क बनी और न ही सीवर लाइन डाली गई। - विद्याराम
-

सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है जल्द ही इसे पारित कराकर धरातल पर निर्माण शुरू कराया जाएगा। - अमित यादव, पार्षद, भोंडसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें