जहांगीरपुर (संवाद)। श्री श्याम सेवा समिति की ओर से अनाज मंडी में बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रात में केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान एक शाम बाबा के नाम भजन संध्या में भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्याम प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक ध्रुव लाडला और दीक्षा शर्मा ने बाबा के भजनों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि करणी सेना स्वाभिमान के संगठन महामंत्री विकास भारद्वाज, समाजसेवी विजय अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीणा और सपा के जेवर विधानसभा क्षेत्र के नेता सागर शर्मा ने की। अतुल कृष्ण महाराज ने हवन-पूजन कराया। कार्यक्रम में नीरज शर्मा, हिमांशु भारद्वाज, आकाश गुरुजी, अंशुल मंगला, शालू अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, डॉ. आयुष अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, राहुल बंसल, प्रवीण अग्रवाल और सोनू चौधरी मौजूद रहे।