गुरुग्राम। जिले में रविवार को 12वीं जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-13 से अंडर-17 आयु वर्ग के जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड राउंड के बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ियों को अगले महा पलवल में होने वाली तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेंगा। प्रतियोगिता के सीनियर बालक कंपाउंड व्यक्तिगत मुकाबले में आयुष ने पहला, पृथ्वी राज ने दूसरा और विपांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में जिया ने पहला, दिपांशी ने दूसरा और प्रिशा सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष पवन शर्मा और जिला तीरंदाजी संघ के महा सचिव कपिल कौशिक ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की। संवाद