फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आयुष राव ने तीरंदाजी में जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के आयुष राव ने 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के कंपाउंड वर्ग में प्रतिभा का लोहा मनवाया। 22 से 30 दिसंबर तक रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में आयुष ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। वहीं, व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन राउंड में रजत पदक हासिल किया। देशभर के शीर्ष धनुर्धरों के बीच आयुष का यह प्रदर्शन उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है। टीम स्पर्धा में सहयोगियों के साथ सटीक निशाने साधकर उन्होंने सुनहरा प्रदर्शन किया। आयुष के कोच कपिल कौशिक ने बताया कि आयुष की मेहनत रंग लाई। टीम गोल्ड और क्वालीफिकेशन रजत ने हमें गर्व का क्षण दिया। वह लगातार ट्रेनिंग कर रहा है और आने वाले राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में और ऊंचाई छुएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें