फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नशे के खिलाफ किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारियां देने के लिए शिक्षा विभाग जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके तहत जिले के निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को एचआईवी-एड्स, टीबी, नशे के दुष्प्रभाव और स्वैच्छिक रक्तदान के बारे में बताया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों को इन विषयों से जुड़ी सही जानकारी देना और उन्हें जागरूक बनाना है, ताकि वे खुद भी सावधानी बरत सकें और दूसरों तक भी सही जानकारी पहुंचा सकें। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित होने वाले इस अभियान में फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के निजी स्कूलों को शामिल किया गया है। प्रत्येक स्कूल से कक्षा आठवीं से दसवीं तक के पांच विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनके साथ एक पुरुष और एक महिला शिक्षक भी भाग लेंगे। इस तरह शिक्षकों की भागीदारी से विद्यार्थियों को विषयों को समझने और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने में मदद मिल सकेगी संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें