गुरुग्राम। मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम अभियान के तहत वार्ड नंबर-21 जोन 4 स्थित आरडी सिटी वेंडिंग जोन में एक विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और लोगों को स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। नगर निगम गुरुग्राम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी, बुलंद आवाज वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्ष प्रिंका यादव तथा वार्ड नंबर-21 के सहायक सफाई निरीक्षक विकास खटाना ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रिंका यादव ने भी लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें और नगर निगम के स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। संवाद