फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हिंदी में काम करने वाले सरकारी कर्मियों को दिए पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिस भाषा में हमारा बचपन बीता, उसे अपनाने और प्रयोग करने में हमें गर्व होना चाहिए। हिंदी भाषा नहीं, बल्कि मां है जो हमें रचती है। हिंदी पर हम गर्व करें और सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान करें। यह कहना है राजभाषा विभाग के उपनिदेशक रघुवीर शर्मा का जो कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उपक्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित राजभाषा पखवाड़े के समापन में आए थे। उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम ने राजभाषा पखवाड़ा-2025 के समापन पर हिंदी में काम करने वालों को सम्मानित किया। हिंदी दिवस पर शुरू हुए पखवाड़े के समापन समारोह की अध्यक्षता सुनील यादव- निदेशक (प्रभारी) ने की। सहायक निदेशक डॉ. स्वीटी यादव ने पखवाड़े में हुए गतिविधियों की जानकारी दी। राजभाषा विभाग की ओर से निर्मित फिल्म ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ बड़े पर्दे पर सभी कार्मिकों को दिखायी गई। प्रभारी सुनील यादवने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपनिदेशक सचिन सिंह, दीपक शर्मा और सहायक निदेशक कमलेंद्र कुमार ने सभी से हिंदी में पूरी काम करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें