फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार ने कहा कि देश के शानदार भविष्य और राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की अहम भूमिका रही है। विद्यार्थियों को सकारात्मक विचारधारा के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने यह बात ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्वविद्यालय और गरिमा फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-109 स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल में हुए एक कार्यक्रम में कही। यहां पर कक्षा-12 में 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि गुरुग्राम व आसपास के क्षेत्रों के कई सफल व्यक्तित्व हैं, जो भारत सरकार के विभिन्न विभागों और कॉरपोरेट जगत में अच्छे पदों पर कार्यरत हैं।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर डाॅ. पुनीत गोयल व प्रो चांसलर डाॅ. पूनम गोयल भी मौजूद रहीं। वाइस चांसलर डाॅ. एनपी कौशिक ने भी अपने विचार रखे। विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नीरज तनेजा, हिमानी खोखा, डॉ. रमनजीत, डॉ. राकेश धीमान, कुलदीप आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें