गुरुग्राम। आबकारी एवं कराधान विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना लागू की है, जो केवल 27 सितंबर तक ही रहेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए 27 सितंबर तक शाम 7 बजे तक ऑफिस में संपर्क किया जा सकता है। दो घंटे के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। विभाग ने करदाताओं से कहा है कि वह एकमुश्त समाधान योजना के तहत अपने बकाया टैक्स का निपटारा करें। उन्हें आबकारी एवं कराधान विभाग, संसाधन भवन, सेक्टर-32 में बने हेल्प डेस्क से इस बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। ब्यूरो