गुरुग्राम। जिलाधिकारी उत्तम सिंह ने औद्योगिक संस्थानों से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इससे युवाओं को अधिक अवसर मिलेंगे और उद्योगों को कार्यबल सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। यह योजना देशभर में समावेशी और स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करेगी। योजना के दो प्रमुख भाग हैं। पहला भाग पहली बार रोजगार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन है। दूसरा भाग नियोक्ताओं को सहायता प्रदान करता है। ब्यूरो