फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑटो ने महिला को मारी टक्कर, पैर फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-29 थाने में ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सरकारी स्कूल के पास 12 अगस्त को पैदल जा रही महिला को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला के पैर में फ्रैक्चर हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक रविंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चकरपुर निवासी अनजली दास ने बताया कि वह काम खत्म कर घर जा रहीं थीं। दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। वह गिर गईं, इस दौरान बाएं पैर पर ऑटो का टायर चढ़ गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर ऑटो चालक रविंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें