गुरुग्राम। साउथ सिटी-एक में फाइनेंस का काम करने वाले कुछ लोगों लेनदेन के विवाद में ऑटो चालक के साथ बंधक बनाकर मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। भोंडसी निवासी ऑटो चालक संतोष ने बताया कि उसका साउथ सिटी एक में फाइनेंस का काम करने वाले योगेश, सचिन और विकास से लेनदेन चल रहा है। शनिवार को वह अपने काम से वजीराबाद गए थे। इसी दौरान फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले तीन युवक वहां पर आए और बात करने के लिए पीड़ित को अपने साथ कार्यालय पर ले आए। आरोप है कि तीनों ने उन्हें कमरे में बंद कर मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि शराब पीकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। रात में वह वहां से किसी तरह बचकर निकले और पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। संवाद