गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सोसाइटी के पास सीवर के मैनहोल के पास उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर निवासी अनिल का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह पालम विहार में छोटे भाई के साथ रहता था। अनिल की पत्नी तीन साल पहले बच्चों को साथ लेकर चली गई थी। जांच अधिकारी त्रिलोक सिंह ने बताया कि पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। संवाद