फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश के चलते युवकों पर जानलेवा हमला-

विज्ञापन
पटौदी में देर रात नागरिक अस्पताल में पीडित इन्द्रजीत शर्मा व विशाल ईलाज करवाते हुए - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
आपसी रंजिश में युवकों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

गुरुग्राम। पटौदी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम खेत में घूमने गए दो युवकों पर बाइक सवार दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। फायरिंग में दोनों युवक बाल-बाल बच गया। इस पर दोनों बदमाश युवकों के साथ मारपीट कर पिस्तौल की बट से घायल कर फरार हो गए। पुलिस जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पीड़ित के बयान पर पटौदी थाना पुलिस ने अभिषेक व सुमित उर्फ छोटू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, जाटौली गांव निवासी इंद्रजीत मंगलवार शाम को अपने साथी विशाल के साथ खेतों में घूमने जा रहा था। इस दौरान बाइक पर गांव के दो युवक पहुंचे। दोनों कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी इसमें दोनों बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने विशाल को पकड़ लिया। दोनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया जिसमें पिस्तौल नहीं चल पाई। युवकों ने पिस्तौल की बट से दोनों के सिर पर चोट मारकर फरार हो गए। सूचना के बाद पटौदी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खेत से एक कट्टा व गोली का खोल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें