फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाही की भेंट चढ़ा अतीक-असरफ : चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नीतीश पीएम बने खुशी की बातः ओपी चौटाला
विज्ञापन

मेवात में रोजा इफ्तार में कहा- राज ला दो, लाखों नौकरियां दूंगा
देश पर 4 लाख करोड़ का कर्जा, लाऊंगा मेवात कैनाल
पाकिस्तान से ज्यादा 37 फीसदी मुसलमान भारत में
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि यदि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन बनता है तो हम साथ हैं, वो पीएम बने खुशी की बात है। वो रविवार शाम मेवात की राजधानी बड़कली चौक पर रोजा इफ्तार दावत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व सांसद अतीक अहमद हत्याकांड पर कहा कि देश में तानाशाही है, लोकतंत्र खत्म हो चुका है। सभी जातियों को एकजुट होकर देश को बचाना है। वादा किया कि राज दिला दो, लाख और नौकरियां दूंगा, सारे सपने पूरे होंगे और पछताना नहीं पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि मैंने 152 देशों की यात्रा करके आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी तौर पर प्रदेश को मजबूत किया था, लेकिन आज देश पर चार लाख करोड़ रुपये का कर्जा है। किसान कर्जे में डूबा है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। अल्लाह ताला की मेहर रही कि कुछ फसलों में नुकसान हुआ लेकिन पछेती सरसों की फसल से भरपाई हुई। हरियाणा में कई जगह काफी नुकसान हुआ है। सरकार ने ऐसे कानून बनाए और किसानों को लूट लिया। जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली गया, जहां किसान कृषि कानूनों के खिलाफ बैठे थे। किसानों के दम पर प्रधानमंत्री ने माफी मांगी और काले कृषि कानून वापस लिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे देश पर 4 लाख करोड़ रुपये का कर्जा है। हमारी सभाओं में हजारों, लाखों लोग आकर प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाने जा रहे हैं। आज दुनिया में सबसे ज्यादा गरीब इलाका मेवात का है। हालात बदल रहे हैं, इनेलो देश में बदलाव ला सकती है। जो हमें छोड़कर गए वो लौट आए। गठबंधन टूटने वाला है। इस सरकार का पतन होने वाले है। हमारी सरकार बनने पर बिजली पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह देवी लाल की पेंशन योजना में गरीबों की काटी जा रही है। हम 7500 रुपये मासिक पेंशन देंगे। माता-बहनों को 21 हजार रुपये मासिक वेतन देंगे। हर एक युवा को नौकरी देंगे और मुफ्त शिक्षा हमारी गारंटी होगी। मेवात कैनाल दोबारा शुरू करेंगे। खारा पानी को मीठा पानी बनाएंगे। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष सुभान खान, मोहम्मद इकबाल, हरीश, तल्हा हुसैन, इब्राहिम पहलवान, सद्दीक प्रधान व अन्य मौजूद रहे।
कैप्शनः मेवात के बड़कली चौक रोजा इफ्तार में पूर्व सीएम ओपी चौटाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें