फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम के आठ स्कूलों में स्थापित होगी एस्ट्रोनॉमी लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
लैब के लिए स्कूलों में पहुंचाए 25-25 उपकरणों के बॉक्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के चारों खंडों के आठ राजकीय स्कूलों में एस्ट्रोनॉमी लैब (यजुर्वेदशाला) स्थापित की जाएंगी। लैब के माध्यम से विद्यार्थी खगोलीय घटनाओं के रहस्य को आसानी से जान पाएंगे। पृथ्वी व संपूर्ण वायुमंडल सहित आकाश में होने वाली घटनाओं का अवलोकन कर सकेंगे। स्कूली स्तर पर प्रशिक्षण लेने के उपरांत विद्यार्थियों को एस्ट्रोनॉमी के क्षेत्र के बड़े संस्थानों में प्रवेश के दौरान आसानी होगी। जिले के आठ स्कूलों में लैब स्थापित होगी, उनमें 25 उपकरण के 11-11 बॉक्स पहुंचाए गए हैं। जल्द ही इन लैब को स्थापित करने का कार्य किया जाएगा।
समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय से सहायक परियोजना समन्वयक अजय कटारिया ने बताया कि गुरुग्राम खंड में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुशांत लोक और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चकरपुर में लैब स्थापित होगी। सोहना खंड के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बादशाहपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खेड़की लाला में, फर्रुखनगर खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भांगरोला व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पातली और पटौदी खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शेरपुर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भोड़ाकलां में एस्ट्रोनॉमी लैब स्थापित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्ट्रोनॉमी लैब के लिए 25 उपकरण :
ऑप्टिकल बेंच, लैपटॉप प्रोजेक्टर यूनिट, लूट किट, रोबोटिक्स किट, एक्सपाइस, टैबलेट, की-बोर्ड व माउस, ऑप्टिकल, वुडप टेबल, टेलीस्कोप, रेडियो टेलीस्कोप, सेटेलाइट रेडियो रिफलेक्टर डिश व डिश स्टैंड, सोलर प्रोजेक्टर, ऑप्टिकल बेंच रोड, पोस्टर, सॉफ्ट बोर्ड, ब्लैक बोर्ड, फ्लोटिंग बॉल शामिल है। इसके अलावा मोटोराइज्ड सोलर सिस्टम, न्यूटन 3डी, लॉ ऑफ मोशन, रॉकेट मॉडल, हैगिंग सोलर सिस्टम किट, टाइम जोन अर्थ ग्लोब, एस्ट्रोनॉमी स्पेस साइंस किट, टेलिस्कोप माइक्रोस्कोप साइंस किट, टेलिस्कोप मेकिंग किट, मंगलयान मॉडल मेकिंग किट, प्लांट स्फीयर, रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट किट, बुक केप 3डी पजल एंड गेम्स, एस्ट्रोनॉमी फ्लेक्स, एलईडी मूविंग डिस्पले मॉडल और एटॉमिक मॉडल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें