गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशीष सिंघला को संयुक्त आयुक्त-6 का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बुधवार को यह आदेश जारी किया, जो तत्काल लागू हो गया। यह निर्णय प्रशासनिक व विभागीय कार्यों को सुचारु बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। आशीष सिंघला अपने वर्तमान दायित्वों के साथ इस अतिरिक्त जिम्मेदारी को संभालेंगे। उनके अनुभव से विभागीय समन्वय और नागरिक सेवाओं की निगरानी बेहतर होगी।