फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकार के खिलाफ आशा वर्करों को मिला आम आदमी पार्टी का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एक महीने से धरने पर बैठीं आशा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पिछले 29 दिन से चल रहे आशा वर्कर यूनियन के धरने को अब आम आदमी पार्टी का साथ मिला है। मंगलवार को आप की ओर से गुरुग्राम लोक सभा क्षेत्र के अध्यक्ष मुकेश डागर धरना स्थल पर पहुंचे और धरने को सहयोग करने की घोषणा की।
उन्होंने धरना स्थल पर कहा कि आशा वर्कर्स के साथ जो सरकार का रवैया है वह गलत है। इसके लिए सरकार की कड़ी निंदा करते हैं। आम आदमी पार्टी जिला महिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया ने कहा कि प्रदेश भर की 20 हजार आशा वर्कर का न्यूनतम वेतन 26 हजार लागू सरकार तत्काल प्रभाव से करें। सरकारी कर्मचारी का दर्जा भी उन्हें दिया जाए। ईएसआई व ईपीएफ का लाभ भी मिले। रिटायरमेंट की उम्र 65 साल कर पेंशन के लाभ उनको मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष धीरज यादव ने कहा कि समय रहते मांगों का समाधान किया जाए। इस मौके पर आशा वर्कर्स जिला प्रधान रानी,जिला सचिव मीरा व जिला कमेटी सदस्य पूनम सीमा, आप के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र खटाना, प्रदेश संयुक्त सचिव मंजू सांखला, महिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया, महिला जिला उपाध्यक्ष अनीता यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें