गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित ओपन एम्फीथिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम फुर्सत के पल का आयोजन शनिवार की शाम हुआ। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, कविता और कथा कथन की प्रस्तुतियां दीं । इनमें उभरते कलाकारों को मंच प्रदान किया गया। यह आयोजन नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी), जिला प्रशासन (डीसी) और जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) के सहयोग से संपन्न हुआ। निदेशक शिखा की ओर से इस सांस्कृतिक मंच की परिकल्पना की गई। आयोजन का समन्वयन समिति सदस्य सीमा सेठ और आकांक्षा अंशु द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर हस्तनिर्मित, हैंडलूम, ऑर्गेनिक और पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए, जिन्हें दर्शकों की सराहना प्राप्त हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य कला के माध्यम से सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। संवाद