गुरुग्राम। भगवान गणेश के पूजन और धार्मिक विधि-विधान के साथ श्री दुर्गा रामलीला कमेटी ट्रस्ट ने अपनी 61वीं रामलीला के मंचन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ कर दिया। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद रामलीला के सभी स्वरूप कलाकारों का धागा बंधन संस्कार किया गया। धागा बंधन के साथ ही कलाकारों ने भगवान श्रीराम की लीला को श्रद्धा, निष्ठा और पूर्ण समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया। श्री दुर्गा रामलीला कमेटी इस वर्ष अपने 61वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। ऐतिहासिक 61वें रामलीला मंचन को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और कलाकारों में विशेष उत्साह है। 9 अक्टूबर से श्री दुर्गा रामलीला का मंचन शुरू होगा। संवाद