फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: कबाड़ से बनी कलाकृतियां देंगी संरक्षण का संदेश, इफ्को और खुशबू चौक पर लगाई गईं

Tue, 02 May 2023 08:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

सोमवार को विधायक सुधीर सिंगला ने इन कलाकृतियों का उद्घाटन किया और जीएमडीए के सभी अधिकारियों व मूर्ति बनाने वाली टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
खुशबू चौक पर लगी कलाकृति का उद्घाटन करते विधायक सुधीर सिंगला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुप्त हो रहे जीव जंतुओं के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) ने अलग-अलग संस्थाओं के साथ मिलकर पहल की है। शहर के दो प्रमुख चौराहों पर कबाड़ से तैयार की गईं विशालकाय कलाकृतियां लगाई गई हैं। एमथ्रीएम संस्था के साथ मिलकर एक कलाकृति विशालकाय मधुमक्खी और उसके छत्ते की है। दूसरी चिड़िया की है। निकट भविष्य में तीन कलाकृतियां और भी लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


सोमवार को विधायक सुधीर सिंगला ने इन कलाकृतियों का उद्घाटन किया और जीएमडीए के सभी अधिकारियों व मूर्ति बनाने वाली टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहर के खुशबू चौक पर स्थापित की गई लगभग 3,000 किलोग्राम इंडस्ट्रियल स्क्रैप से बनाई गई विशालकाय चिड़िया अहसास दिलाएगी कि हमारे घरों में चहकने वाली नन्हीं चिड़िया अब कम ही नजर आती हैं। इसका बड़ा कारण मोबाइल टावरों से निकलने वाली तरंगें हैं। भले ही यह लोहे की चिड़िया बनाकर लगाई गई हो, लेकिन खामोशी से यह खुद का अस्तित्व बचाने के प्रति जरूर प्रेरित करेगी।

इफ्को चौक पर भी स्थापित किया गया लगभग 4,000 किलो का छत्ता और एक टन वजनी मधुमक्खी संदेश देती है कि इंसान को खुद के भविष्य के लिए इन्हें बचाना होगा। अपने सुरक्षित कल के लिए हमें इन्हें बेहतर आज देना होगा। पर्यावरण का सरंक्षण करना होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर जीएमडीए से अतिरिक्त सीईओ सुभाष यादव, एमथ्रीएम से ऐश्वर्य महाजन, चेयरपर्सन एवं ट्रस्टी पायल कनोडिया, कलाकृति बनाने वाले सुशील सखूजा, कलाकार कमलजीत, इकरा नियाजुद्दीन, रानी मैडमे, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें