दो दिन की रिमांड लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में शराब के ठेके पर सेल्समैन पर गोली चलाने वाले वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। उससे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 16 जुलाई को मांडी बॉर्डर ग्वाल पहाड़ी स्थित शराब के ठेका पर नौकरी करने वाले एक युवक से कुछ युवकों ने अभद्र व्यवहार करते हुए झगड़ा किया व धमकी दी थी। दुकान मालिक ने इनका आपसी राजीनामा करवा दिया और युवक वहां से चले गए। उसके कुछ समय बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ आया और सेल्समैन से फिर झगड़ा करने लगा। इसी बीच उनमें से एक युवक ने गोली चला दी। इस हमले में वह बाल-बाल बच गया और गोली ठेके के ऊपर जाकर लगी। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए ग्वाल पहाड़ी चौकी की पुलिस टीम ने वारदात में शामिल रहे सोनू को गांव बंधवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। जिसे अदालत में पेश कर 2 दिन पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।