फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेना के जवान ईटीपीबीएस के जरिए ऑनलाइन कर सकते हैं मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे जिलों के कर्मचारी भी फार्म 12ए भरकर पोस्टल बैलेट से दे सकते हैं वोट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने कहा है कि जिले से बाहर के जो कर्मचारी गुरुग्राम में ड्यूटी कर रहे हैं, वे फार्म 12ए भरकर अपना पोस्टल बैलेट पेपर अपने यहां मंगवा सकते हैं। जिले में इन कर्मचारियों के लिए भी मतदान केंद्र बनाकर वोट डलवाए जाएंगे। सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान ईटीपीबीएस पोस्टल पेपर के जरिए ऑनलाइन वोटिंग कर सकते हैं।

लघु सचिवालय सभागार में पोस्टल बैलेट पेपर को लेकर आयोजित की गई वर्कशॉप में डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2020 से अब नई नीति बनाकर पोस्टल बैलेट पेपर से भी वोट डालने की सहूलियत कर्मचारियों को दी है। जो कर्मचारी दूसरी विधानसभा क्षेत्र के गुरुग्राम जिले में सेवारत हैं और अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, वे फार्म 12ए भरकर अपने कार्यक्षेत्र में ही मतदान कर सकते हैं। पोस्टल बैलेट पेपर का निर्वाचन आयोग ने पूरा मैकेनिज्म तैयार कर दिया है और उसकी अनुपालना करते हुए ये वोट डलवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा के सभी जिलों में कर्मचारियों के फार्म किसी जिम्मेदार अधिकारी की ड्यूटी लगाकर नौ मई के बाद भिजवाए जाएंगे, जिससे कि समय पर उनके पोस्टल बैलेट पेपर आ सकें। इसके बाद 22, 23 और 24 मई को स्पेशल बूथ बनाकर इन कर्मचारियों के वोट डलवाए जाएंगे।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि इसी प्रकार जो जवान सेना व अर्धसैनिक बलों में सेवारत हैं, वे ईटीपीबीएस पोस्टल पेपर के जरिए ऑनलाइन वोटिंग कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने सर्विसवोटर.एनआईसी.इन तथा ईटीपीबीएस.इन दो पोर्टल भी सर्विस वोटर्स के लिए बनाए हैं। जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, हॉस्पिटल में एडमिट कोविड मरीज और दिव्यांगजन फार्म 12डी भरकर घर बैठे मतदान कर सकते हैं। जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 29 हजार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता हैं। चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इन सभी को फार्म 12 डी भिजवाया जाएगा, जिसमें वे घर से मतदान करने या बूथ पर जाकर वोट डालने के बारे में अपनी सहमति प्रकट करेंगे। इसके बाद उनको मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एडिशनल लेबर कमिश्नर कुशल कटारिया को पोस्टल बैलेट पेपर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनकी निगरानी में ऑनलाइन सर्विस वोट देने तथा पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान करने की प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। ओएसडी प्रीति रावत ने पीपीटी के जरिए एलईडी स्क्रीन पर ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट पेपर के नियमों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर एसडीएम विश्वजीत चौधरी, सोनू भट्ट, रविंद्र कुमार, एसडीएम दर्शन यादव, सीईओ जगनिवास, एएलसी कुशल कटारिया, डीआईओ विभु कपूर, चुनाव तहसीलदार राजेंद्र सिंह, संतलाल इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें