विजेता टीम केसम अकादमी के खिलाड़ी। प्रशिक्षक
- सेंचुरी ड्रीमर्स को 121 रन से दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्पोर्ट्स लैंड मैदान पर यूनिकॉर्न कप-3 के लीग मुकाबले में केसम टीम ने सेंचुरी ड्रीमर्स को 121 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केसम ने निर्धारित 30 ओवर में 2 विकेट खोकर 269 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अर्जुन मदान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 101 गेंदों में 141 रन बनाए। उनका साथ देते हुए कप्तान अहाम पाठक ने भी 74 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंचुरी ड्रीमर्स की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। जैन खान ने 50 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। सेंचुरी ड्रीमर्स की टीम 29.1 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। केसम के प्रणव हर्ष और अहाम पाठक ने 3-3 विकेट झटके। वहीं अर्जुन मदान ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अर्जुन मदान को चुना गया।