फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा में शुरू होगी अरावली संरक्षण यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अरावली विरासत जन अभियान की अरावली संरक्षण यात्रा के एक महीने पूरे हो गए हैं। 25 फरवरी से यह यात्रा महेंद्रगढ़ में अरावली के पास से हरियाणा में शुरू होगी। अब तक इस यात्रा से जुड़े प्रतिनिधियों ने राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अरावली के खनन पर शोध और विचार विमर्श किया। इस अभियान में कई ऐसे संगठन शामिल हैं जो अरावली संरक्षण को लेकर अभियान चला रहे हैं। पीपल फॉर अरावली की संस्थापक नीलम अहलुवालिया ने बताया कि 25 फरवरी को महेंद्रगढ़, 26 फरवरी को चरखी दादरी, 27 फरवरी की सुबह भिवानी और शाम रेवाड़ी में यह यात्रा होगी। 28 फरवरी को गुरुग्राम और फरीदाबाद में अरावली जन संरक्षण यात्रा का क्रम चलेगा। एक मार्च को नूंह और दो मार्च को दिल्ली में यह यात्रा पूरी हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें