गुरुग्राम। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जातियां, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु जनजातियां, टपरिवास समुदाय, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो