गुरुग्राम। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए विद्यार्थी 10 अक्बतूर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान से जुड़े अपने नए वैज्ञानिक विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। चयनित विचारों को आगे मॉडल या प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने का अवसर दिया जाता है। संवाद