फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। इच्छुक एवं पात्र बच्चे राष्ट्र पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण, कला एवं संस्कृति तथा नवाचार जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हों। यह पुरस्कार बच्चों की प्रतिभा, समर्पण और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें