फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खेल उपकरण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 की अवधि एक साल बढ़ा दी है, जिससे जिले की ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को खेल सामग्री लेने का अतिरिक्त अवसर मिला है। हर जिले से खेल सामान के लिए आवेदन 31 मार्च 2026 तक जिले के खेल कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। आवेदन फॉर्म खेल विभाग हरियाणा की वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं, जिससे जिले के दूरदराज गांवों और शहरी निकायों को भी ऑनलाइन सुविधा मिल सकेगी। योजना की समीक्षा के बाद योग और भारोत्तोलन को भी सूची में शामिल किया गया है। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगर निकाय सूचीबद्ध खेलों में से केवल दो खेलों के उपकरण की मांग निर्धारित आवेदन पत्र में दर्ज कर सकती है। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि इस योजना के तहत जिले की ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को विभिन्न खेलों के मानक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए संबंधित पंचायतें और नगर निकाय निर्धारित आवेदन पत्र भरकर सिविल लाइंस स्थित नेहरू खेल स्टेडियम के जिला खेल कार्यालय में 31 मार्च 2026 तक जमा करवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें