गुरुग्राम। हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च 2027 की फ्रेश श्रेणी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। इच्छुक परीक्षार्थी 31 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया था। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद