गुरुग्राम। केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक पशुपालक 15 सितंबर तक उपरोक्त पोर्टल पर आवेदन भेज सकते हैं। उपरोक्त जानकारी डीसी अजय कुमार ने दी। डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 में पहली दो श्रेणियों यानी सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान और सर्वश्रेष्ठ डीसीएस/एफपीओ/एमपीसी को योग्यता प्रमाण पत्र, एक स्मृति चिन्ह और नकद पुरस्कार शामिल हैं। ब्यूरो