नूंह। पिनगवां खंड के गांव खानपुर घाटी में जिला प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, एसपी राजेश कुमार के साथ पूरा प्रशासनिक अमला गांव में ठहरा और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उपायुक्त ने ग्रामीणों को बताया कि जिला में पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में लाइब्रेरी का निर्माण करवाया जाएगा, इसलिए जो ग्राम पंचायत अपने गांव में लाइब्रेरी बनावाने की इच्छुक है वह इसकी मांग लिखित रूप में आगामी 10 जुलाई तक जरूर दे दें। इस दौरान उन्होंने लगभग 30 से अधिक शिकायतों के अलावा गांवों के सरपंचों द्वारा प्रस्तुत मांग-पत्र संबंधी मांगे भी सुनी। संवाद