फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय धन्वंतरी आयुर्वेद पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय धन्वंतरी आयुर्वेद पुरस्कार 2025 के लिए आयुर्वेद विशेषज्ञों से 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। उक्त जानकारी डीसी अजय कुमार ने दी। उनके अनुसार यह पुरस्कार ऐसे आयुर्वेद विशेषज्ञों को प्रदान करने के लिए संस्थापित किए गए हैं, जो भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग अधिनियम अथवा भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार मान्यता प्राप्त योग्यता रखते हैं और जिन्होंने आयुर्वेद के क्षेत्र में अपना अपार योगदान दिया है। पुरस्कार विजेताओं को वार्षिक आयुर्वेद दिवस यानी 23 सितंबर को 5 लाख रुपये के पुरस्कार व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। विवरण को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड्स डॉट जीओवीडॉटइन पर देखा जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें