गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) में सेवानिवृत्त अधिकारियों और विशेषज्ञों की अनुबंध आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने तीन श्रेणियों में कुल 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन एक्सपर्ट के दो, इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपर्ट के 10 और लीगल एडवाइजर के तीन पद शामिल हैं। प्राधिकरण के पोर्टल के माध्यम से 65 वर्ष तक की आयु के सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो