गुरुग्राम। हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने हरियाणा विज्ञान रत्न और हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड्स के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। इन पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड 40 वर्ष से अधिक आयु के वैज्ञानिकों को दिया जाएगा। इसमें 5 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी शामिल है। हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड 40 वर्ष से कम आयु के युवा वैज्ञानिकों के लिए है। इसमें 1 लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। ये पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करते हैं। पात्रता के लिए हरियाणा में 10 वर्ष का कार्य या शिक्षा, या निवास आवश्यक है। ब्यूरो