फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नांदेड़ साहिब की निशुल्क यात्रा के लिए 13 मई तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) की निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। इस यात्रा के लिए इच्छुक पात्र नागरिक 13 मई 2026 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।डीसी ने बताया कि तीर्थ यात्रा के लिए विशेष एसी ट्रेन 15 मई 2026 को सिरसा से गुरुग्राम होते हुए नांदेड़ के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था हरियाणा सरकार द्वारा की जाएगी। आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है। आवेदक का हरियाणा निवासी होना और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) होना अनिवार्य है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें