गुरुग्राम। हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी परीक्षा मार्च 2027 की फ्रेश श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 अक्तूबर 2026 कर दिया गया है। इच्छुक परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद