फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीजी कोर्सों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेक्टर-40 स्थित सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। केंद्र के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि एमबीए, एमबीए एग्जीक्यूटिव (ईवनिंग), एलएलएम और एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 जून 2026 कर दी गई है। इन पाठ्यक्रमों में कुल 420 सीटें हैं। इनमें एमबीए 2 वर्षीय कार्यक्रम की 180 सीटें, एमबीए एग्जीक्यूटिव की 30 सीटें, एलएलएम की 90 सीटें और एलएलबी 3 वर्षीय (ऑनर्स) की 120 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर लॉ और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन लेबर लॉ एंड सोशल वेलफेयर में भी आवेदन मांगे गए हैं। एमबीए, एलएलएम और एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 13 जुलाई 2026 को होगी, जबकि पहली काउंसलिंग 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें