फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केंद्रीय टीम के दौरे से पहले बदली नागरिक अस्पताल की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायाकल्प निरीक्षण में खरा उतरने की तैयारी, 16 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम लेगी स्वच्छता का जायजा
विज्ञापन

मरीजों के बिस्तरों पर बिछा दी गईं है साफ चादरें, तीमारदारों को पूछताछ के बाद दिया जा रहा प्रवेश



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता में अव्वल रहा नागरिक अस्पताल अब 16 अगस्त को स्वच्छता मानकों पर परखा जाएगा। इसकी तैयारियां दिखाई देने लगी हैं। भूमिगत तल में बने डेंगू , हड्डी और सर्जरी वार्ड में पानी निकासी के लिए मोटर लगाई गई हैं। मरीजों के बिस्तरों पर साफ चादरें बिछा दी गईं हैं। यह तैयारी परिवार कल्याण मंत्रालय के कायाकल्प निरीक्षण के लिए की गई है। केंद्रीय टीम के दौरे से पहले ही रातों रात नागरिक अस्पताल की सूरत बदल गई। जच्चा-बच्चा वार्ड सहित अन्य भर्ती मरीजों के बिस्तरों पर दिन के हिसाब से रंगीन चादरें बिछा दी गईं हैं। भर्ती मरीजों से मिलने के लिए तीमारदारों को जांच की सभी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ रही हैं।
यह नजारा सेक्टर-10 स्थित उसी नागरिक अस्पताल का है, जहां एक सप्ताह पहले मरीजों को सफाई न रखने की एवज में जबरन छुट्टी देने की नौबत आ गई थी। अब प्रबंधन ने हालात काबू करते हुए स्वास्थ्य सेवा के साथ स्वच्छता मानकों पर पैनी नजर बनाई है। यह तैयारी स्वच्छता मानकों पर खरा उतरने के लिए की गई है।
विज्ञापन

दरअसल हर वर्ष देश के सभी सिविल अस्पतालों का दौरा कायाकल्प योजना के तहत किया जाता है। इसमें विभिन्न श्रेणियों में अस्पताल सेवा गुणवत्ता को स्वच्छता कसौटी पर परखा जाता है। मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, खासतौर पर जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाएं, नीकू सुविधा, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, स्वच्छता, अस्पताल इमारत प्रबंधन, संक्रमण नियम जैसी मदों में मूल्यांकन किया जाएगा।

प्रदेश टॉपर को 50 लाख तक का इनाम
कायाकल्प के तहत स्वच्छता मानकों पर प्रदेश स्तर पर खरे उतरने वाले नागरिक अस्पताल को 50 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इस राशि का इस्तेमाल मरीज कल्याण, ढांचागत व्यवस्था व सौंदर्यीकरण पर खर्च करने का प्रावधान है। ऐसे में अस्पताल के साथ मरीजों को भी कायाकल्प का लाभ मिलेगा। बीते वर्ष 2022-23 में कायाकल्प पुरस्कार विजेता बने नागरिक अस्पताल पानीपत को 50 लाख रुपये का इनाम मिला था।
विज्ञापन


कायाकल्प मूल्यांकन दौरे के लिए अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है। अस्पताल में मरीजों को स्वच्छता मानकों पर खरी सेवाएं दी जा रही हैं। दो सप्ताह पहले पदभार संभाला है। स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी अलर्ट हैं। मरीजों से भी सहयोग की अपील की जा रही है। -डॉ. जयमाला, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें