मानेसर। स्वच्छता से सेवा अभियान के तहत सोमवार को नखड़ौला स्थित शहीद स्मारक पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, नगर निगम अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर स्मारक परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता, नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव और संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने अभियान में भाग लिया। सभी ने शहीद स्मारक परिसर की साफ-सफाई करने के साथ पौधरोपण भी किया। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। संवाद