फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेल लाइन के पास न जाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के पास बसी कॉलोनियों के लोगों और क्रिकेट ग्राउंड में आरपीएफ ने एक्सप्रेस ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाओं के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने रेलवे लाइन के आसपास कोई भी न तो क्रियाकलाप करने न ही घूमने की हिदायत दी। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थर मारने की कई घटनाएं हुईं हैं। जागरूकता अभियान के दौरान साईं रेजिडेंसी कॉलोनी, रेजिडेंसी कॉलोनी और लाइन के पास ग्रामीणों को न आने की अपील की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि रेलवे लाइन के आसपास घूमने और अन्य क्रियाकलाप करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें