गुरुग्राम। रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष राजेश सिंह के उद्घाटन भाषण से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों में संप्रेषण कौशल, आलोचनात्मक सोच और सार्वजनिक बोलने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य पर बल दिया। प्रतियोगिता का विषय समाज पर सोशल मीडिया का प्रभाव रहा। छात्रों ने विषय पर गहन तर्कों और शोधपरक विचारों के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषयवस्तु, आत्मविश्वास, स्पष्टता, शारीरिक भाषा और प्रतिवाद क्षमता के आधार पर किया। प्रतियोगिता का समन्वय डॉ. माला यादव और डॉ. कुसुम लता की ओर से किया गया। एमसीए, बीसीए और बीएससी के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पक्ष में अनुभव सक्सेना ने प्रथम, राज श्रीवास्तव ने द्वितीय और समीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, विपक्ष में उमंग प्रकाश ने प्रथम, प्रणव ने द्वितीय और पप्पू ने तृतीय स्थान हासिल किया। संवाद