मानेसर। सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए बुधवार को मानेसर के गांव नखड़ौला स्थित स्टेडियम में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा। मेले में लगे विभिन्न स्टॉल पर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त दर्शन यादव ने बताया कि मेले में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन लिए जाएंगे। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। संवाद