फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर 27 को

सार

गुरुग्राम के जिला पशु चिकित्सालय, कादीपुर में 27 सितंबर को निशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य पालतू पशुओं को सुरक्षित करना और पशु-पालकों में जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम। जिला पशु चिकित्सालय, कादीपुर में 27 सितंबर को एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलेगा। शिविर का शुभारंभ डॉ. नरेंद्र सिंह यादव, उप निदेशक, गुरुग्राम की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। इस दौरान पालतू पशुओं को निशुल्क रेबीज रोधी टीके लगाए जाएंगे। रेबीज एक गंभीर व घातक रोग है, जो पशु से मानव में फैल सकता है। समय पर टीकाकरण करवाकर इससे बचाव किया जा सकता है। शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक पालतू पशुओं को सुरक्षित करना तथा पशु-पालकों में जागरूकता बढ़ाना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें