गुरुग्राम। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार नगर निगम गुरुग्राम की प्रवर्तन विंग ने पुलिस विभाग और संबंधित क्षेत्रीय स्टाफ के साथ मिलकर दौलताबाद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान निगम भूमि पर किए गए अवैध कब्जों और बिना अनुमति बनाए गए ढांचों को हटाया गया। अभियान के दौरान निगम टीम ने मौके पर मौजूद अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना और क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है। ब्यूरो