फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डेंगू के एक और मामले की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अब तक मिल चुके है 7 मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में डेंगू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को शहर में डेंगू के एक और नए मामले की पुष्टि हुई है। डेंगू के नए मामले की पुष्टि सुशांत लोक में हुई है। अब तक शहर में डेंगू के 7 मरीज मिल चुके हैं। इन मरीजों में 1 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है । स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए शहर भर में रैपिड फीवर मास सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के तहत लोगों के सैंपल इकट्ठे किए जा रहे हैं। शुक्रवार को 10295 घरों का सर्वे किया गया। विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 614897 घरों का सर्वे किया गया है। शुक्रवार को शहरी क्षेत्र से 324 और ग्रामीण क्षेत्र से 346 फीवर स्लाइड सैंपल इकट्ठे किए गए।
विज्ञापन

शहर भर से डेंगू के लिए गए सात सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शहर भर से डेंगू के 394 सैंपल लिए गए हैं जिसमें से 9 सैंपल शुक्रवार को लिए गए। 394 सैंपल में से 7 डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक 10295 घरों का सर्वे किया गया है जिसमें से 107 घरों में मच्छर का एक्टिव लार्वा मिला है। साथ ही अभी तक शहर के 1004 लोगों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें