नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में एलकेजी का वार्षिकोत्सव कॉनफ्लुएंस देन एंड नाउ आयोजित किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने 1951 से 2026 तक विद्यालय की 75 वर्षों की यात्रा को प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया। बच्चों ने विद्यालय की विकास यात्रा, उपलब्धियों और विरासत को जीवंत रूप में पेश किया। ‘विद्यालय तब और अब’, सकारात्मक शक्ति, खेलों का महत्व और पुस्तकों से परे ज्ञान जैसी प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता की सराहना हुई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्या अमिता गंजू, अनिता त्रिखा, सीमा आहूजा, भावना कौल, ज्योति राजदान और मीनाक्षी पाठक मौजूद रहीं। ब्यूरो