गुरुग्राम। एसजीटी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंसेज एंड लिबरल आर्ट्स की ओर से स्टूडेंट्स ग्रुप टस्कर्स के सहयोग से प्रथम एनुअल डिबेट कप 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रोजगार पर असर और आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर अपने तर्क रखे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शोध, तार्किक सोच, प्रभावी बोलने और सवालों के जवाब देने की क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. डॉ. शम्मी नागपाल ने किया। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद विद्यार्थियों में सोचने और अपनी बात तर्क के साथ रखने की क्षमता को बढ़ाता है। समापन समारोह में प्रो. डॉ. अतुल कुमार नासा ने विजेताओं को बधाई दी। संवाद