फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खंड स्तरीय प्रतियोगिता में अंजली सहजावास बनीं बेस्ट मदर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना (संवाद)। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित खंड स्तरीय बेस्ट मदर प्रतियोगिता में अंजली सहजावास ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सर्कल स्तर से चयनित 27 महिलाओं ने भाग लिया। सीडीपीओ प्रवीण लता ने महिलाओं को स्वास्थ्य, संतुलित आहार और बच्चों की बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में नागरिक अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. बंधन और डॉ. अंकिता ने प्रतिभागियों से पोषण, टीकाकरण और मातृ स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे। प्रतियोगिता में शोभा गौतम (वार्ड-8) दूसरे और अंजू बाईखेड़ा तीसरे स्थान पर रहीं। सीडीपीओ ने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को क्रमशः चार हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये की पुरस्कार राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें